नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को अपने उस ट्वीट पर माफी मांगी जिसमें उन्होंने पार्टी के सांसद अकबर लोन की मौत की सूचना दी थी। उनके ट्वीट के आधार पर सामाचार एजेंसी पीटीआई ने लोन की मौत से संबंधित अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि कुछ ही मिनट के बाद उमर ने अपना ट्वीट हटाते हुए माफी मांगी और लिखा कि लोन की तबियत में सुधार हो रहा है। उमर के अनुसार उनके पिता फारुक अब्दुल्ला ने खबर गलत सुन ली और उसी के आधार पर गलत ट्वीट हो गया।