फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: शोपियां में बैंक मैनेजर का हत्यारा ढेर, कुलगाम में शिक्षिका रजनी बाला के हत्यारे आतंकी घिरे

Wed, 15 Jun 2022 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम

सार

कुलगाम के मिशीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल और पुलिस के जवान मोर्चा पर डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों में से एक शिक्षिका रजनी बाला का हत्यारा है।
विज्ञापन
Encounter (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर में मंगलवार की शाम शोपियां और कुलगाम में शुरू हुईं दो मुठभेड़ों में बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्द मारे गए हैं। कुलगाम में सुरक्षा बलों ने शिक्षक रजनी बाला के हत्यारों को घेर रखा है। बुधवार को यहां दोबारा मुठभेड़ शुरू होने के कुछ देर बाद फिर फायरिंग बंद हो गई है।  

शोपियां जिले के कंजियूलर में शुरू हुई मुठभेड़

पुलिस ने बताया कि मंगलवार आधी रात के बाद शोपियां जिले के कंजियूलर में शुरू हुई मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के दो आतंकियों में से एक की शिनाख्त शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। वह कुलगाम में बैंक मैनेजर विजय कुमार की दो जून को हुई हत्या में शामिल था।

कुलगाम के मिशीपोरा में दोबारा शुरू हुई मुठभेड़ 

राजस्थान के हनुमानगढ़ के विजय कुमार की कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा में जम्मू-कश्मीर इलाकाई देहाती बैंक में घुसकर हत्या कर दी थी। वहीं, कुलगाम के मिशीपोरा में रात भर के सन्नाटे के बाद बुधवार सुबह दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई। कुछ देर के बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई।

शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल आतंकी भी घिरे

इसके बाद देर शाम तक कोई भी फायरिंग नहीं हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल आतंकी भी घिरे हुए हैं। गौरतलब है कि 31 मई को आतंकियों ने गोपालपोरा हाईस्कूल के परिसर में शिक्षिका की हत्या कर दी थी। इस साल अब तक 105 आतंकी मारे जा चुके हैं।  

13 दिन में बैंक मैनेजर की हत्या का लिया बदला

इससे पहले शोपियां में मंगलवार रात सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। इसमें एक बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था। 2 जून को कुलगाम में बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों ने उन्हें दिनदहाड़े बैंक के अंदर घुस कर गोली मारी थी। अब सुरक्षाबलों ने इस हत्याकांड का बदला ले लिया है। विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे।

घाटी में इस साल अब तक 100 आतंकियों का सफाया

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका दिया है। घाटी में इस साल अब तक हुईं मुठभेड़ में 100 से ज्यादा आतंकवादियों का सफाया किया गया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार मारे गए इन दहशतगर्दों में 71 स्थानीय व 29 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की ओर से की गई इस बड़ी कार्रवाई का सबसे ज्यादा नुकसान लश्कर-ए ताइबा को हुआ है, जिसके 63 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि जैश-ए मोहम्मद ने 24 आतंकियों ढेर किया गया है। बाकी अंसार गज्वातुल हिंद और आईएसजेके से संबंधित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें