फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतका के लिए मांगा इंसाफ

विज्ञापन
बिलावर में मृतक आशा देवी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए निकाला गया कैंडल मार्च। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। 23 अगस्त को उपमंडल के धरालता गांव में हुई 32 वर्षीय आशा देवी की निर्मम हत्या के विरोध में शनिवार शाम 5:00 बजे युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने आरोपी मृतका के पति जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। समाजसेवी संजीत शर्मा के नेतृत्व में कई युवाओं ने फिंतर चौक पर शोक सभा का आयोजन किया जिसमें मृतका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी संजीत शर्मा ने कहा कि जब तक समाज में इस प्रकार के जघन्य अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक कई महिलाएं क्रूरता की शिकार बनती रहेंगी। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए। साथ ही युवाओं ने मृतका के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर युवा राजीव सपोलिया, प्रदीप, सौरव शर्मा सहित इलाके के दर्जनों युवा मौजूद रहे। बता दें के 23 अगस्त को धरालता गांव मे सुबह 8:00 बजे के करीब अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके पुलिस में तैनात एसपीओ ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें