हीरानगर। सीमावर्ती गांव लौंडी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर छन्न खत्रियां के नजदीक कार और टिप्पर की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टिप्पर (जेके21के 2799) की कार (जेके02एएच 2090) से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सांबा जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल की पहचान मनजीत सिंह निवासी सुकू चक तहसील हीरानगर के रूप में हुई है। हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद