कठुआ। बरनोटी क्षेत्र के सौंथल बुद्धि में एक युवक के संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान 29 वर्षीय शुभम जम्वाल पुत्र बिशन सिंह निवासी अखनूर के रूप में हुई है जो मौजूदा समय में सौंथल बुद्धि में ही रह रहा है। सोमवार को युवक द्वारा अज्ञात पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।