फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिलाओं ने योग शिविर में सीखे आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ग्रामीण महिलाओं को स्वस्थ जीवन की कला सिखाने के लिए गांव खोख्याल में चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हो गया है। महिला पतंजलि योग समिति कठुआ इकाई द्वारा शुक्रवार को शुरू हुए शिविर के पहले दिन ग्रामीण महिलाओं को योगा जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम और आसनों की जानकारी दी गई, जिसमें गांव की दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

शिविर के उद्घाटन सत्र में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय योग रेफरी सुनीता वर्मा ने बताया कि पहले दिन शिविर में आने वाली महिलाओं को रोग के अनुसार योग की जानकारी दी गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, शुगर, स्ट्रेस आदि रोगों से बचाव योग की उपयोगिता के बारे में जानकारी देने के साथ इसका अभ्यास भी करवाया जाएगा ताकि इसे अपने जीवन में शामिल कर वे स्वस्थ रहकर बेहतर जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि रोजाना मात्र 45 मिनट योग करने से कई अन्य मानसिक और शारीरिक रोगों से बचा सकता है। इस मौके पर महिला पतंजलि योग समिति की नगरी तहसील प्रभारी निर्मल शर्मा भी मौजूद ही। उन्हाेंने शिविर में आने वाली महिलाओं को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें