फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से मरीज की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी, विज्ञप्ति - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जीएमसी कठुआ में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से दान की गई पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनेस्थीसिया और आईसीयू, जीएमसी, कठुआ विभाग में प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट्ट की देखरेख में यह कार्यशाला हुई। इस दौरान फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू के भीतर विभिन्न अल्ट्रासाउंड गाइड प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया। मशीन का कार्य प्रदर्शन कंपनी के प्रतिनिधि एसएन शर्मा ने किया। डॉक्टरों ने बताया कि पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड से रोगियों की बेहतर देखभाल की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें