फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: औद्योगिक इकाई में हादसा, श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। घाटी स्थित औद्योगिक इकाई में हुए हादसे में 26 वर्षीय एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार की देर शाम पेश आया। बताया जा रहा है कि काम करते हुए श्रमिक फिसल गया और गंभीर रूप घायल हो गया। इकाई प्रबंधन की ओर से घायल को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों श्रमिक के सिर में लगी गंभीर चोटों को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। फिलहाल मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। श्रमिक की पहचान मोहम्मद रफीक पुत्र आसवदीन निवासी डोडा के रूप में हुई है। वर्तमान में मजदूर घाटी औद्योगिक क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें