कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में 36 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
बुधवार देर शाम को हुई इस घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने महिला को लगातार बिगड़ती तबियत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला की पहचान पूजा देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी जगतपुर के रूप में हुई। महिला के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद