कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार 32 वर्षीय महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। शनिवार सुबह हुए इस हादसे के बाद महिला को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान रोशनी पत्नी रंजीत खजूरिया निवासी जंडाेर कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद