हीरानगर। अवैध शराब के धंधे के खिलाफ मढ़ीन पुलिस चौकी की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बनियाड़ी गांव में 10 लीटर देसी शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब से जुड़ी पुष्ट सूचना के बाद मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी मढ़ीन स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसने बनियाड़ी गांव में नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध महिला शानू पत्नी अमित कुमार निवासी लच्छीपुर तहसील मढ़ीन को रोका और तलाशी लेने पर उससे 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने थाना राजबाग में धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। संवाद