फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 9.8 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हटली चौकी की पुलिस ने 9.8 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कुछ नशा तस्कर इलाके में नशे की तस्करी करने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत नाका लगाकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला से 9.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान ज्योति देवी पत्नी राहुल कुमार निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें