कठुआ। दबयाल में मोटरसाइकिल की टक्कर से 35 वर्षीय महिला घायल हो गई। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला की पहचान रेनू देवी पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी दबयाल के रूप में हुई है, जो गांव के पास ही पैदल जा रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद