फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू पठानकोट हाईवे पर छप्पड़ मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सड़क के किनारे खड़ी थी कि तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। महिला घायल होकर गिर पड़ी। कार चालक मौके से फरार हो गया जबकि यहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया। गंभीर रूप से घायल महिला को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान सुदेश कुमारी निवासी बनेड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें