फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गांधी जयंती कार्यक्रम के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों का समापन हो गया। मंगलवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन सेमेस्टर-पांच की छात्रा मोनिका शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान पर व्याख्यान दिया। वहीं, सेमेस्टर-1 के कृष्ण ने महात्मा गांधी पर आधारित एक अभिनय किया। इसके अलावा एक कविता पाठ की प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पलवी, तनु शर्मा और सोनिया शर्मा ने भाग लिया। जिसमें पलवी को विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही बीते 17 सितंबर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता के लिए मोनिका शर्मा, ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए नंदनी मनकोटिया और क्विज़ प्रतियोगिता की विजेता शुभम और नैन्सी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस वर्ष मनाया जाने वाला महात्मा गांधी का 156वां जन्मदिवस सत्य, अहिंसा और सामंजस्य के अटल मूल्यों की याद दिलाता है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें