फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तापमान 42 के पार, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले चार दिन से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आलम यह है कि गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रचंड गर्मी की संभावना जताई है, जबकि शनिवार देर सायं से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिसके कारण रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह 10 बजते ही भयंकर गर्मी शुरू हो गई। साढ़े 10 बजे तक तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने के साथ ही सड़कों पर चलने वाले लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहनों पर लोग मुंह ढककर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखे। दिन के समय सार्वजनिक स्थल वीरान नजर आ रहे हैं क्योंकि धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों के नीचे दिन व्यतीत कर रहे हैं तो कुछ नहरों में जाकर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। मजदूरी करने वाले या व्यवसाय चलाने वाले ज्यादा परेशान दिख रहे हैं। रात्रि में कई जगहों पर बिजली कट गर्मी में लोगों को और परेशान कर रही है। बहरहाल पानी को लेकर भी हाहाकार मचने लगा है। कई जगहों पर हैंडपंप खराब होने से लोगों को खासे परेशानी हो रही है तो कहीं पेयजल किल्लत के चलते लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। मंगलवार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक विशाल महाजन के अनुसार शनिवार देर सायं से मौसम में बदलाव आने के बाद रविवार को हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें