कंबाइन से फसल को काटकर समेटने में जुटे किसान। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। जिले में मौसम के खराब होने की संभावना को देखते हुए किसानों ने 46 हजार हेक्टेयर भूमि पर सुनहरी हो चली गेहूं फसल कटाई तेज कर दी है। इस बार किसान कंबाइन से कटाई को तरजीह दे रहे हैं। किसान कृष्ण चंद का कहना है कि आधुनिक मशीनों का उपयोग एक अनिवार्यता बन गया है। किसान स्वर्ण सिंह का कहना है कि कंबाइन का इस्तेमाल करना मजबूरी है। संवाद