फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 23 कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल चढ़ी आग की भेंट

Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
आग से जली हुई फसल दिखाते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव कटल इलाके में गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से करीब 23 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने खेतों में से धुआं उठता देखा और कुछ ही देर में आग की लपटे निकलना शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया और खुद भी आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। विभाग की टीम और स्थानीय लोग इससे पहले की आग पर काबू पाते स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र, पूर्ण चंद, मुंशी राम, बाबूराम, गुरु दयाल, देस राज और विजय सिंह की करीब 23 कनाल भूमि पर लगी फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने प्रशासन से इस नुकसान के मुआवजे की रिपोर्ट जल्द तैयार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें