हीरानगर। नशा मुक्त सीमाएं थीम पर कठुआ से शुरू हुई महिला बाइकर्स की रैली हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों से भी गुजरी। जिसमें उन्होंने सीमावर्ती युवाओं को नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करने की अपील की। बाइकर्स ने कहा सीमावर्ती इलाके के युवा नशे के खिलाफ खड़ा होकर प्रदेश और देश की रक्षा कर सकते हैं। इसके खिलाफ उनकी जागरूकता समाज से नशे को खत्म करने के लिए अहम भूमिका निभा सकती है। सीमावर्ती युवाओं ने भी इन बाइकर्स का स्वागत किया और उनकी ओर से शुरू की गई मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लिया। संवाद