फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीसरे दिन खिली धूप, लोगों को मिला सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लगातार दो दिन की भारी बरसात के बाद बुधवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। इससे एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ, वहीं रात के समय महसूस की जाने वाली ठिठुरन भी कम हुई है। लेकिन, मौसम विभाग ने अब एक-दो दिन धूप खिलने के बाद फिर से आसमान में बादल छाने और बरसात की संभावना जताई है। बता दें कि बुधवार को दिन भर धूप खिली रही। इससे बरसात से अस्त व्यस्त जनजीवन पटरी पर लौट आया। पिछले दो दिन के मुकाबले बाजारों में रौनक देखने को मिली। हालांकि, पहाड़ों पर धूप के कारण बर्फ पिघलने से ठिठुरन बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि 24 फरवरी से एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका है। उन्होंने बताया कि 26 और 27 फरवरी को बारिश की अधिक संभावना बन रही है। उसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.05 और न्यूनतम तापमान 8.05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें