फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दिन में आठ डिग्री बढ़ा तापमान, सुबह-शाम सर्द हवाएं घोल रही ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में चार दिन से खिल रही धूप से अधिकतम तापमान में 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे दिन के समय चलने वाली सर्द हवाओं से लोगों को राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम चल रही बर्फीली हवाएं मौसम में अभी भी ठंडक घोल रही हैं।
विज्ञापन

चार फरवरी को बारिश और बर्फबारी के बीच शहर का अधिकतम तापमान 11.9 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था लेकिन पिछले चार दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान 8 डिग्री उछाल के साथ 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री से लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे रातें सर्द होती जा रही हैं। वीरवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप से हुई। इसके बाद खिली धूप के आगे सर्द हवाएं बेअसर नजर आईं। लोगों ने धूप का खूब आनंद उठाया और बाजारों में भी खासी चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें