बिलावर में आई धूल से भरी आंधी। संवाद
- फोटो : KATHUA
बिलावर। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बुधवार दोपहर बाद चली धूल भरी आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सड़कों पर उड़ती धूल ने दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशान किया। आंधी चलने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। बुधवार शाम पांच बजे से तेज हवाएं चलने लगीं। हालांकि इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। संवाद