बिलावर उपमंडल में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को अवकाश के चलते और तेज धूप खिलने पर बहुत कम लोग घरों से बाहर निकलेे। पांच दिन पूर्व उपमंडल में हुई बारिश और आंधी-तूफान के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन होने लगा है। तापमान में इजाफा होने की वजह से इन दिनों लोगों ने अपने घरों और कार्यालयों में गर्मी से बचने के लिए पंखों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व हुई बारिश और तूफान से इलाके के तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद हर दिन मौसम साफ रहने से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। संवाद