हीरानगर। पिछले सोमवार को कंडी क्षेत्र के गांव गरा के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर विधानसभा चुनावों में मतदान न करने का मन बनाया था लेकिन सोमवार को फिर गांव के लोगों ने एकजुट होकर चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा की है।
उनका कहना है कि उनके रोष व्यक्त करने के बाद नियमित रूप से गांव में पानी की सप्लाई हो रही है। इसके बाद उन्होंने चुनावों में हिस्सा लेने का फैसला लिया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि मतदान न करने की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया और गांव में पानी की सप्लाई नियमित रूप से शुरू हो। यह कार्य विभाग ने पहले किया होता तो शायद लोगों को प्रदर्शन न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि अभी भी स्थायी समाधान नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि अब समस्या का समाधान होगा।