फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में अब पानी की किल्लत से मिलेगी निजात, 158 नए ओवरहेड टैंक और 97 ट्यूबवेल लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गर्मियाें की शुरुआत में ही जिले के लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं लेकिन अब इस किल्लत को दूर करने के लिए यूटी प्रशासन ने योजना तैयार कर ली है। एक साल के भीतर जिले में 158 ओवरहेड टैंक और 97 नए ट्यूबवेल लगाए जाने हैं। उक्त काम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जलजीवन मिशन के तहत करवाए जाने हैं, जबकि, शहरी इलाके में भी अमृत 2.0 के तहत नए टयूबवेल लगाए जाने हैं। इसमें से चार के लिए विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है, जबकि तीन नए ट्यूबवेल के लिए डीपीआर बन रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि जल जीवन मिशन और अमृत 2.0 के तहत करवाए जाने वाले इन कार्यों के बाद जिले भर में पानी की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी और लोगों को अगली गर्मियों में पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। बता दें कि मौजूदा समय में लोग पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। कहीं दो दिन बाद तो कहीं सप्ताह में एक बार लोगों को पानी मिल रहा है।
नए ओएचटी या ट्यूबवेल ही नहीं, ढांचे में भी होगा सुधार
पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत केवल नए ओवरहेड टैंक या ट्यूबवेल का निर्माण ही नहीं किया जाएगा। इसमें जलापूर्ति के लिए शहर में बिछाई पाइप लाइनों और वॉल्वों सहित पूरे ढांचे को सुधारा जाना है। यही योजना अमृत 2.0 की भी है ताकि ट्यूबवेल या ओवरहेड टैंक से निकली पानी की हर बूंद को बर्बाद होने से बचाया जा सके और लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। मौजूदा समय में पीएचई का ढांचा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसके चलते 30 फीसदी से अधिक पानी लीकेज के कारण गलियों और नालियों में बह कर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

आए दिन सड़कों पर उतरते हैं लोग
शहर के अलावा जिला भर की सभी तहसीलों में भी लोगों को पानी की किल्लत पेश आ रही है। गर्मी बढ़ते की पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ता है। आए दिन लोग सड़कों पर उतर कर पीएचई विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते नजर आते हैं। बीते पांच दिनों में शहर के वार्ड एक, चार, पलगेतर, वार्ड 19, गोबिंदसर, बिलावर, महानपुर, बसोहली, बनी और हीरानगर के लोग स्वच्छ पेयजल की मांग
को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं।
शहर में लगेंगे सात नए ट्यूबवेल
पीएचई विभाग ने 15 करोड़ की लागत से शहर में सात नए ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई है। इनमें से चार ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि तीन नए ट्यूबवेल को लेकर डीपीआर बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त नए ट्यूबवेल शहर के चक शेखां, डिग्री कॉलेज के नजदीक, शिवानगर वार्ड 16 और रामलीला मैदान के पास लगाए जाने हैं। हालांकि, तीन अन्य ट्यूबवेल के लिए डीपीआर बनाई जा रही है।
-जल जीवन मिशन के तहत जिले की सभी तहसीलों में 158 ओवरहेड टैंक और 97 नए ट्यूबवेल लगाए जाने हैं।

इसको लेकर जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा और उम्मीद है कि आगामी वर्ष में लोगों को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

-गिरधारी लाल गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, पीएचई, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें