- पानी के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हुए लोग
- विभाग से लगाई समस्या का समाधान करने की मांग
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत कंधारनू में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इलाके में पिछले 15 दिनों से संबंधित विभाग की आपूर्ति ठप होने के कारण यह समस्या आ रही है। महिलाएं घरों की जरूरत के लिए पानी सिर पर ढोकर प्राकृतिक स्रोतों से ला रही हैं। उमस भरी गर्मी में परेशान हैं।
लोगों ने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वह मजबूरन धार सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
बीते दिनों हुई भारी बारिश से तलैन नाले में आई बाढ़ से पाइप लाइनें बहने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद है। नाले में पानी का जलस्तर कम होते ही विभाग के कर्मचारियों को तैनात कर इसे दुरुस्त किया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, सहायक कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति विभाग