फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से नहीं आ रहा गांव में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील की पंचायत थड़ाकलवाल बी में पिछले चार महीने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ने से स्थानीय पंचायत के निवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति ठप रहने से 2500 के करीब आबादी परेशानियों का सामना कर रही है। मजबूरन लोगों को पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर चलकर प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत की सरपंच किरण बाला ने बताया कि पिछले 4 महीने से पानी की आपूर्ति गांव में ठप पड़ी है। इससे खासकर औरतों को अधिक परेशानी हो रही है। । स्थानीय पंचायत के नायब सरपंच रतन चंद ने बताया की पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। मांग की कि जल्द पानी की आपूर्ति को बहाल किया जाए। थड़ाकलवाल बी पंचायत के पंच रतन चंद ने बताया कि पहले गर्मियों में भी लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा और अब बरसात के समय भी पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्होंने भी संबंधित विभाग से मांग की कि जल्द पानी की आपूर्ति को बहाल किया जाए। जल शक्ति विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने इस बीच बताया कि पिछले दिनों बाढ़ के कारण पानी की लाइन सूत्र खड़ के नजदीक टूटी होने के चलते गांव में पानी की आपूर्ति ठप है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द टूटी पड़ी लाइन को जोड़ा जाएगा और पानी की आपूर्ति को सुचारु रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें