फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घरों-दुकानों में घुसा पानी, खेत जलमग्न

Mon, 10 Jul 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के तेज बहाव में बहा लिंक मार्ग पर बनाया वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन

कठुआ। गत शनिवार से जारी बारिश का सित्तम सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में दिखा। भारी बारिश के बाद खोख्याल गांव में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं, गलियां और खेत भी जलमग्न हो गए। इसी तरह जराई गांव में एक दशक से क्षतिग्रस्त पुल के साथ बनाया वैकल्पिक मार्ग बह गया। वहीं गांव के एक मत्स्य पालक का तालाब टूट गया।
शनिवार सुबह खोख्याल गांव में जब पानी ने प्रवेश किया तो एक-एक कर दर्जनों घरों को चपेट में ले लिया। बारिश का पानी गलियों में भरने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। कई घरों में पानी घुसने से वहां रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया। स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के पानी ने उनके दो कमरों वाले पूरे मकान को चपेट में ले रखा है। करीब दो-दो फीट तक पानी से भर चुके मकान से अगर सामान निकालकर कहीं रखना भी चाहें तो कहां रखे। वहीं, दुकानदार अजय कुमार भी पानी भरने से परेशान दिखे। दुकान में रखा सामान निकालते हुए उन्होंने बताया कि आधा से ज्यादा सामान तो खराब हो चुका है, जबकि गांव के संजय कुमार की बाइक पानी में डूबी रही।
विज्ञापन

बसपा नेता तारा चंद ने बताया कि घरों में पानी भरने से जो नुकसान हुआ है वह तो दिखाई दे रहा है। इसके अलावा जिन लोगों ने धान की रोपाई कर दी है। उनकी फसल पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है। निचले क्षेत्र में पड़ने वाले उनके गांव में भूमिगत जलस्तर ऊंचा होने के कारण अब यहां भरा पानी सूखने में कई दिन लगेंगे। इससे धान की रोपी गई फसल के खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन


वहीं, खरकड़सा मोड़ से जराई गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी नाले के तेज बहाव में बह गया है। इसके अलावा गांव के एक मत्स्य पालक का तालाब बहने से काफी नुकसान हुआ है। पुल के साथ बने वैकल्पिक मार्ग के बहने पर रोष जताते हुए स्थानीय संजय कुमार ने कहा कि बाढ़ के कारण वैकल्पिक मार्ग के बह जाने से अब गांव तक चार पहिया वाहन को पहुंचाने के लिए रावी दरिया के पुल के पास से बने लिंक मार्ग का प्रयोग करना पड़ेगा। इससे अब इन वाहनों को करीब 7 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें