फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में पांच कनाल भूमि पर बनेगा वार मेमोरियल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। डीसी कठुआ ने वार मेमोरियल के निर्माण के लिए पांच कनाल भूमि को अलाॅट कर दिया गया है। जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड कार्यालय के साथ अलाॅट की गई इस भूमि के लिए आदेश की प्रति डीसी राकेश मिन्हास ने खुद जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कर्नल पीएल चौधरी को सौंपी। इस पर पूर्व सैनिकों ने अपनी खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल पीएल चौधरी ने कहा कि करीब 13 साल से उनकी एसोसिएशन जिले के शहीदों के सम्मान में वार मेमोरियल बनाए जाने के लिए प्रशासन से बार-बार मांग करती आ रही है। इस पर मौजूदा डीसी ने संज्ञान लेकर उन्हें वार मेमोरियल का निर्माण करने के लिए पांच कनाल भूमि उपलब्ध कराई है। इससे शहर में युद्ध शहीदों के स्मारक का निर्माण करने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि वार मेमोरियल के निर्माण से लोग शहीदों के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके साथ ही आने वाली पीढ़ी भी देश के लिए बलिदान होने वाले वीर जवानों के बारे में जान पाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के कर्नल नसीब बसोत्रा, कर्नल वेदपाल शर्मा, कैप्टन प्रेम कुमार, कैप्टन देव राज, जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के जिला अधिकारी जगमीत सिंह चहल के अलावा कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें