फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में सीएचसी स्तर पर टीकाकरण के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
शनिवार को बसोहली में पहुंची टीके की वाइल - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जीएमसी में शनिवार को शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान के बाद सोमवार से अभियान सीएचसी स्तर पर शुरू होने जा रहा था जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। ऐसे में सोमवार को भी इस अभियान को जीएमसी कठुआ में ही अंजाम दिया जाएगा। जहां सौ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सीएचसी स्तर पर टीकाकरण को टालने का सबसे बड़ा कारण एप में तकनीकी दिक्कत बताई जा रही है। जिसके चलते नई साइट पर इसे फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से सीएचसी परोल और बसोहली में इसे शुरू करने की तैयारी की थी। बसोहली में वैक्सीन शनिवार को ही पहुंचा भी दी गई थी। सीएमओ कठुआ डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि सोमवार एप में दिक्कत के चलते फिलहाल जीएमसी में ही स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। दो से तीन दिन के भीतर एप में सुधार होने पर नई साइट यानि की सीएचसी स्तर पर अभियान का आगाज कर दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि शनिवार को जीएमसी कठुआ में टीकाकरण अभियान के पहले दिन चिन्हित सौ में से बीस लोगों का ही टीकाकरण हो पाया था। सोमवार को सूची में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग की ओर से फोन के माध्यम से भी टीकाकरण को लेकर जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें