जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। बनी सबडिवीजन के डुग्गन सहित बनी ब्लॉक में शनिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। अचानक दोपहर बाद बिगड़े मौसम के बाद जहां बादलों की गड़गडाहट के साथ ओलावृष्टि ने हाल में बीजी गई मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाया है। नर्सरी आदि में लगाई गई सब्जियों की पनीरी नष्ट हो गई है, बागवानी को भी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान परेशान हैं। सप्ताह भर के भीतर ही ओलावृष्टि होने का यह दूसरा दौर है, जबकि बारिश भी पिछले कई दिनों से रुक-रुककर जारी रही है। उधर, मैदानी इलाकों में शनिवार को सूर्यदेव आग उगलने लगे हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही दोपहर के समय सड़कें वीरान हैं। प्रदेश में दाखिल हो रहे लोगों के आगमन भी इसका असर पड़ा है और अब आवागमन सुबह और शाम के समय अधिक हो रहा है।