फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चित्रकला प्रतियोगिता से मतदान का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस मौके पर विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इसमें रिटर्निंग अधिकारी बिलावर विधानसभा क्षेत्र विनय खोसला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों में काफी प्रतिभाएं हैं। छात्रों की ओर से मतदाता को मतदान करने के लिए बनाई गई सभी चित्रकलाएं प्रशंसनीय हैं। बिलावर विधानसभा क्षेत्र में एक अक्तूबर को मतदान होना है। अधिक से अधिक लोगों के पास मतदान दिवस के संदेश को पहुंचाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप अपने आसपास के लोगों को मताधिकार का महत्व के बताएं और मतदान की प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें। इस मौके पर तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी महेंद्र गुप्ता और हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान आचार्य महेंद्र सिंह जलमेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें