कठुआ। रायल स्पोर्ट्स क्लब बनी की ओर से मुद्दसर हुसैन मलिक मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा। इसमें क्षेत्रभर से टीमें भाग लेंगी। कल्ब के सदस्य मुज्जफर हुसैन मलिक ने जानकारी देते हुए बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में बनी कस्बे की टीम के अलावा लोहांग, बरमोता, डग्गर, मल्हार व मछेड़ी की टीमें हिस्सा लेंगी। बाहर से आने वाली टीमों के लिए रहने और खाने की भी व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1200 रुपये इंट्री फीस रखी गई है। विजेता व उपविजेता टीमों को 18 हजार रुपए बतौर इनामी राशि सहित बेस्ट लिफ्टर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट अटैकर और मैन ऑफ द सीरीज को भी सम्मानित किया जाएगा।