फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 1 अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। वॉलीबॉल चैंपियनशिप बॉयज एंड गर्ल्स अंडर-19 का आयोजन 1 अक्टूबर से किया जाएगा। इसकी जानकारी रविवार को वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक बैठक के दौरान दी। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी और एसोसिएशन से पंजीकृत वॉलीबॉल क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल तूफान ने बताया कि इस साल जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 1 अक्टूबर से कंडी क्षेत्र के गांव लोअर मेला के सरकारी मिडिल स्कूल के मैदान में कराई जाएगी, जो 3 अक्टूबर तक चलेगी। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव मोहिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष सूरत सिंह, रामलाल, मदनलाल, कमल शर्मा, चुन्नीलाल, यशपाल और प्रिंस मेहता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें