महानपुर में स्कूलों का निरीक्षण करते तहसीलदार, विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
महानपुर। स्थानीय तहसीलदार रमेश सिंह ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली तिलक राज थापा के निर्देशानुसार हाई स्कूल डांबरा, बनहोड मिडिल स्कूल पलेल, आदि का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में अध्यापकों और अन्य स्टाफ की मौजूदगी को खंगाला और हाजिरी रजिस्टर भी देखा। तहसीलदार ने बताया कि उपरोक्त सभी स्कूलों में अध्यापक उपस्थित रहे, लेकिन तीन अध्यापक छुट्टी पर थे। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के हेड मास्टर को निर्देश दिए कि समय से स्कूल पर आएं, और समय से ही स्कूल से छुट्टी करें। इस मौके पर उनके साथ नायब तहसीलदार पूर्ण चंद, आदि भी मौजूद रहे।