जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा में लोगों की भीड़
- फोटो : AMAR UJALA
बिलावर। कोरोना वायरस के चलते सरकार की ओर से चल रहे लाख डाउन का असर कई नगरों में मिल रहा है लेकिन दूरदराज के गांवों में स्थिति कुछ और ही है। जिन जगहों पर पुलिस तैनात है उन गांवों और नगरों में बहुत कम लोग घरों से बाहर निकलते हैं लेकिन जिन गांवों में पुलिस बल तैनात नहीं किया गया है वहां पर सुबह-शाम और दोपहर लोगों को बाजारों में घूमते हुए देखा जा सकता है जिससे आने वाले समय में इस भयानक संक्रमण का इलाके में फैलने का खतरा बना हुआ है। राकेश कुमार प्रेम सिंह करुण देव सिंह और प्रमोद कुमार ने बताया के कई गांव में युवा एकत्रित होकर गलियों में क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं जो सही नहीं है उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में कदम उठाने की मांग की है जिससे इस खतरनाक वायरस से बचाव हो सके।