फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वर्मा इलेवन साहनेवाल की टीम फाइनल में, हरियाणा को दी चार विकेट से मात

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता : चौथे क्वार्टर फाइनल के साथ खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलों का आगाज हो गया। जिला खेल स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मुकाबला वर्मा इलेवन साहनेवाल और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुआ। इसमें साहनेवाल की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दोपहर बाद पहला सेमीफाइनल मैच हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और वर्मा इलेवन साहनेवाल की टीम के बीच हुआ। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। विपुल कंबोज ने 34 गेंदों में 30 रन तथा मयंक ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए। साहनेवाल की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भगविंदर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। साहनेवाल फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम का प्रतियोगिता में सफर खत्म हो गया। पहले सेमीफाइनल में भगविंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 31 रनों के अलावा तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

-
राजोरी की टीम ने पठानकोट को नौ रनों से हराया


इससे पूर्व प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल हिल्स व्यू राजोरी और विक्की इलेवन पठानकोट के बीच हुआ। राजोरी की टीम ने पठानकोट को नौ रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में पठानकोट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उधर, पहले बल्लेबाजी करते राजोरी की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। इशांत कोहली ने 23 गेंदों में 24 रन और दीक्षांत कुंडल ने 27 गेंदों में 18 रन बनाए।
विज्ञापन

112 रनों का पीछा करने उतरी पठानकोट की टीम लक्ष्य प्राप्त करने में असमर्थ रही और 19.1 ओवरों में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस पारी में सिर्फ राम ठाकुर ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। इस प्रकार हिल्स व्यू राजोरी की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। आकिब मीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें