महानपुर कस्बे में आयोजित शिविर के दौरान कोरोना का टीकाकरण करवाती महिलाएं, संवाद।
- फोटो : KATHUA
महानपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में शिव मंदिर के पास सोमवार को शिविर लगाकर महानपुर ए पंचायत के लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को टीके लगाए गए। इसी के साथ महानपुर ए में सौ प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। बीएमओ डॉ. अनुराधा ने बताया कि टीकाकरण को तेज किया गया, ताकि सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकृत किया जा सके। आज महानपुर ए में 33 लोगों को और महानपुर सी में 60 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर फार्मासिस्ट भारत भूषण, पैरामेडिकल स्टाफ में रेवा देवी, शकुंतला देवी, सपना देवी, स्थानीय सरपंच सोनल गुप्ता और सरपंच सविता देवी भी उपस्थित रहीं। संवाद