कठुआ। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाने का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर के वार्ड में विशेष शिविर आयोजित किया, जिसमें वार्ड के सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर वार्ड के पार्षद अजय कुमार ने बताया कि आम लोगों को कोरोना से बचाने के लिए इस शिविर के आयोजन से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराया जा रहा है, ताकि वार्ड में 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे। शिविर सोमवार को भी जारी रहेगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति आकर टीकाकरण करवा सकता है।