फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: चलाधर से घर लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, बनी-बसोहली मार्ग पर कार हादसे का शिकार

Mon, 28 Sep 2026 05:52 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

बनी-बसोहली मार्ग पर सतासर के पास देर शाम अल्टो कार हादसे में दो युवकों गबलेश कुमार और राज कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनी-बसोहली मार्ग पर सतासर के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अल्टो कार (नंबर DL4CAU-0113) में सवार होकर पर्यटक स्थल चलाधर से घूमकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मृतकों की पहचान गबलेश कुमार पुत्र बिशंबर दास, निवासी कलोगा रौलका, तहसील बनी और राज कुमार पुत्र बद्री नाथ, निवासी डंडियोट संद्रून, तहसील बनी के रूप में हुई है।

दोनों युवक चलाधर घूमने गए थे और देर शाम वापस लौट रहे थे। कमली नाल के पास उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। देर रात तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और स्थानीय सरपंच को भी इसकी जानकारी दी।

बताया गया कि एक युवक का मोबाइल फोन संपर्क में था जबकि दूसरे का फोन बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर संबंधित क्षेत्र में तलाश शुरू की और मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार को बरामद किया।

पुलिस ने कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें