कठुआ। बुद्धि गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर दो स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। वीरवार को हुए इस हादसे में एक स्कूटी पर सवार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान प्यार चंद पुत्र रतन चंद निवासी मेरथा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद