कठुआ। शहर से सटे ग्रामीण इलाके में अलग- अलग मामले में एक नाबालिग सहित दो लोगों ने संदिग्ध अवस्था में कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया है। परिजनों ने उनकी बिगड़ती हालत को देख उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला राजबाग इलाके का है, जिसमें एक 40 वर्षीय अली हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ने करांडी राजबाग ने कोई अज्ञात जहीरला पदार्थ निगलने से उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं, अन्य मामला बरनोटी इलाके का है, जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग ने कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगलने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।