कठुआ। जिला में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई है। पहली घटना लखनपुर क्षेत्र में हुई जहां कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार 23 वर्षीय पुलिसकर्मी रोहित सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी हरिया चक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। वहीं एक अन्य हादसा नगरी पंडोरी मार्ग पर गूंद के पास पेश आया। जहां अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। देर शाम के समय हुए इस हादसे के बाद दोनों ही घायलों को उन की नाजुक हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 38 वर्षीय नीलम देवी पत्नी तरसेम लाल को मृत लाया घोषित कर दिया। वही महिला के पति 48 वर्षीय तरसेम लाल पुत्र नीलू राम निवासी छन्न खतरियां भर्ती कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।