फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चांदल में कार पलटने से दो लोग घायल

Sun, 18 Feb 2024 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बनी-लवांग मार्ग पर कार सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें पहले उप जिला अस्पताल बनी ले जाया गया। लेकिन, एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार शाम की है।
विज्ञापन

हादसा बनी-लवांग रोड स्थित चांदल में हुआ। बताया जा रहा है कि वेक्कन निवासी राजेश कुमार और संधी निवासी मुनीष कुमार दोनों ऑल्टो कार में बनी से लवांग जा रहे थे। इस दौरान कार सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उप जिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया। यहां राजेश कुमार की हालत को देखते प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रैफर कर दिया गया। यहां घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें