फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कहासुनी के बाद आपसी विवाद में दो घायल

Fri, 02 May 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कहासुनी के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष की ओर से किए जाने वाले हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार देर शाम शहर से सटे चक सज्जन में हुई इस घटना के घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान त्रिडो राम और शकील अहमद दो निवासी चक सज्जन के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायलों के परिजन जमील अहमद ने बताया कि उनके भाई शकील अहमद की गांव के एक अन्य व्यक्ति से किसी बात पर आपसी कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस वक्त विवाद खत्म हो गया था। मगर देर रात को आरोपी टोनी शर्मा ने अपने साथ लाए गए तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। जिससे उनका भाई शकील व एक अन्य त्रिड़ो राम भी घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें