कठुुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लच्छीपुर के नजदीक हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह छह बजे के लगभग पेश आया, जब पंजाब की ओर से आ रही स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी पर सवार मन्नत (05) निवासी पनवाल (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दादी जानको देवी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायल जोनी (25) को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।