अवैध शराब के साथ नगरी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
कठुआ। नगरी पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रॉकी निवासी चक द्राब खान, कठुआ और अजय कुमार निवासी मुट्ठी रकवालवां, जिला कठुआ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में दोनों के पास से लगभग 30 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। थाना कठुआ में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद