कठुआ। पुलिस ने लोहाई पुल नगरोटा के पास तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान दोनों से 7.61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान राहुल शर्मा और राहुल सिंह दोनों निवासी महानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह चेकिंग कार्यकारी मजिस्ट्रेट भजन लाल की उपस्थिति में की गई थी। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर थाना बसोहली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद