फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 17.35 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में मंगलवार को थाना राजबाग प्रभारी अजय सिंह चिब के नेतृत्व में टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोका। पुलिस ने बताया कि तलाशी में आरोपी के पास से 8.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हबीब उर्फ भीव निवासी रामकोट बिलावर के रूप में हुई। वहीं पुलिस पोस्ट मढ़ीन चौकी प्रभारी गुलशन सिंह की टीम ने खानपुर निवासी शौकत अली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तलाशी में उसके पास से 8.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें