फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, गहने बरामद

Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे गांव चक देसा सिंह में करीब एक माह पूर्व एक घर से चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए सोने और चांदी के गहने बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को चक देसा सिंह में विवेक वर्मा के घर में चोरी की इस घटना को घर की ग्रिल को तोड़कर अंजाम दिया गया था, जिसका पता चलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत कठुआ सिटी थाना में की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित चौहान उर्फ लब्बू और लवली कुमार उर्फ हैप्पी दोनों निवासी हरिया चक मढ़ीन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से 54.630 ग्राम सोने और 34.500 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ कठुआ सिटी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें